बिंद: ई-किसान भवन, बिंद में अनुदानित दर पर चना और मटर का बीज उपलब्ध
Bind, Nalanda | Nov 10, 2026 बिंद प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में किसानों के बीच अनुदानित दर पर विभिन्न फसलों के बीज का वितरण किया जा रहा है। इसके तहत किसानों को चना और हरा मटर के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चना का बीज 68 रुपये प्रति किलो और हरा मटर का बीज 75 रुपये प्रति किलो की दर से दिया जा रहा है। कृषि विभाग की ओर से प्रत्येक किसान को अधिकतम 8 से 16 किलो तक बीज वितरित करने का प्रावधान