लालगंज: सरेनी क्षेत्र के दौलतपुर गांव में जच्चा-बच्चा केंद्र एवं हेल्थ विजिलेंस सेंटर की बदहाल स्थिति
26 अप्रैल 2026 रविवार 1:00 बजे सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा हरिपुर के दौलतपुर गांव में स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र एवं हेल्थ विजिलेंस सेंटर की बदहाल स्थिति ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं केंद्र की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई। अस्पताल का मुख्य दरवाजा खुला मिला अंदर प्रवेश करने पर चारों ओर गंदगी का अंबार दिखाई दिया