ब्यावरा: राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने घुरेल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पर जारी सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
Biaora, Rajgarh | Sep 11, 2026 राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब ब्यावरा क्षेत्र के घुरेल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चल रहे सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।