कटिहार: चितौरिया में घर में खेलते समय नाबालिग को जहरीले सांप ने डंसा, सदर अस्पताल में भर्ती
चितौरिया में घर मे खेलने के दौरान नाबालिग को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम सात बजे का हैं। पीड़ित को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में पीड़ित का इलाज चल रहा हैं। इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।