कटिहार: रामपुर पंचायत में मामूली विवाद के बाद युवक की पिटाई, इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे 30 वर्षीय युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। मारपीट में घायल हुई युवक की इलाज के दौरान मौत हुई थी। घटना के बारे में मृतक लालू महतो के परिजन ने बताया कि 11 मई को गांव में शादी समारोह था। इस दौरान उनके घर के आगे कई सारी गाड़ियां लगी हुई थी। जिसे हटाने को लेकर दूसरे पक्ष से कहा सुनी हुई।