कटिहार: बड़ी बाजार में महिला का सोने का लॉकेट छीनने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
बड़ी बाजार में महिला का सोने का लॉकेट छीनने के आरोप में दो आरोपियों नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला बुधवार की शाम पौने आठ बजे का हैं । पुलिस ने गुरुवार को दिन के तीन बजे आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।