कटिहार: पेकहा गांव की दो दर्जन महिलाएं समाहरणालय पहुंचीं, बासगीत पर्चा देने की मांग को लेकर आवेदन दिया
गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे दो दर्जन महिला समाहरणालय पहुंची हुई थी। जहां महिलाओं के द्वारा एक आवेदन अपर समाहर्ता को सौंपा गया। दिए गए आवेदन में महिलाओं ने बताया कि उन लोगों के पास जमीन नहीं है। सरकार की ओर से दी जा रही जमीन का लाभ उन्हें नहीं मिला और वे लोग उस जमीन पर घर बनाकर अपने परिवार के साथ भरण पोषण करें।