कटिहार: मनिहारी में गंगा नदी में नहाते समय बुजुर्ग की डूबने से मौत, भाजपा नेता ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
गुरुवार की दोपहर 3 बजे एक बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी स्नान करने के दौरान डूब कर मौत हुई थी। घटना के बारे में मृतक राजेंद्र राय के परिजन ने बताया कि बुधवार को वह नहाने के लिए गंगा नदी गए थे। जहां उसकी डूब कर मौत हो गई। इस घटना को लेकर भाजपा नेता गुड्डू यादव ने कहा कि गंगा घाट पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं है।