बड़गांव थाना पुलिस ने नूनाबड़ी गांव के जंगल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 220 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में नूनाबड़ी गांव का सीताराम उर्फ सीतो और शब्बीरपुर गांव के सूरजपाल व प्रमोद शामिल हैं। पुलिस ने मौके से करीब 400 लीटर लहन भी बरामद किया, जिसे नष्ट कर दिया गया है।