कैसरगंज: जरवल रोड प्लेटफॉर्म पर छुट्टा पशुओं का डेरा, यात्रियों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, वीडियो हुआ वायरल
जरवलरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर इन दिनों छुट्टा पशुओं का जमावड़ा यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शाम ढलते ही दर्जनों गायों के साथ बिगड़ैल सांड प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाते हैं और लंबे समय तक वहीं डेरा जमाए रहते हैं। इससे यात्रियों, खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना रहता है। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर कई छुट्टा पशु खुलेआम घ