छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के दो और भाजपा का एक नामांकन, भाजपा पार्षद पुलिस सुरक्षा में पहुंचे
छोटीसादड़ी। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से दो और भाजपा की ओर से एक नामांकन प्रस्तुत किया गया। नगर पालिका परिसर के आसपास दिनभर दोनों दलों के समर्थकों की आवाजाही रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। कांग्रेस की ओर से वार्ड 20 से नवनिर्वाचित पार्