लालगंज: गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम ने हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी को पटेल ढाबा के पास से गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । थानाध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी व मय हमराह फोर्स ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी शिवप्रकाश मोदनवाल पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल को पटेल ढाबा के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया । पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।