चौमूं: चोंमू के गणेश विहार में युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
Chomu, Jaipur | Apr 9, 2026 चौमूं शहर के गणेश विहार में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनोज गोरा के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को चौमूं की सरकारी अस्पताल की मॉच्र्युरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई हैं