जाति सूचक शब्दों से पुकार कर किया अपमानित, विरोध करने पर जमकर पीटा, सदर अस्पताल में भर्ती।
शेखपुरा कमिश्नरी बाजार का मामला है जहां स्वर्गीय विजय पासवान की पुत्री काजल कुमारी, रिया कुमारी दुकान आलू खरीदने के लिए गई थी। इसी दौरान मोहल्ले की ही कुछ लोगों ने पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज ,जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने लगे जिसका विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान रिया कुमारी की गले से सोने का चैन छीन लिया। परिजनों ने घायल को सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है। घायल की पहचान स्व विजय पासवान की पुत्री काजल कुमारी, विष्णु देव पासवान के पुत्री उजाला कुमारी, प्रिया कुमारी, अंकिता कुमारी घायल के रूप में हुई। रिया कुमारी ने बताया कि मोहल्ले के ही राकेश चंद्रवंशी, विकास कुमार,रितेश, शंकर चंद्रवंशी, मनीषा कुमारी, नंदनी कुमारी, खुशबू कुमारी ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर लाठी डंडे से मारपीट किया। शेखपुरा एससी एसटी थाना में आधा दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। एस सी एस टी थाना अध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना और आवेदन मिली है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जांच उपरांत सही पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है।