रविवार के दिन शेखपुरा और ससबहना सड़क मार्ग महुएत गांव के समीप ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल की पहचान वर्षा गांव निवासी जोगिंदर मांझी के पुत्र 18 वर्षीय विजय मांझी के रूप में हुई। विजय मांझी के पिता ने बताया कि ससबहना बाजार से वापस घर आ रहा था। इसी दौरान ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने से घायल हो गया। डॉक्टर के द्वारा पावापुरी रेफर किया गया।दूसरी घटना बाइक पर सवार लखीसराय जिले के गंगासराय से बाइक पर सवार होकर नवादा जिले के ढेउदा गांव जा रहा था। इसी क्रम में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया । जिससे बाइक सवार पुल के नीचे गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को स्थानीय लोगों की मदद से शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज किया गया।घायल की पहचान नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र के ढेउदा गांव निवासी कपिल चौरसिया के रूप में हुई। बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने कपिल चौरसिया को शेखपुरा सदर अस्पताल से पावापुरी रेफर कर दिया है। कपिल चौरसिया की हालत गंभीर है। घायल के परिजनों ने बताया कि बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था इसी दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए।डॉ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि विजय मांझी का भी हालात गंभीर है। दोनों घायलों के हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया।