डिंडौरी: जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र की जांच पर हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, वीडियो वायरल
डिंडौरी जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र की जांच को लेकर हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए 20 जून तक जांच पूरी करने के आदेश जारी किये जिसका वीडियो शुक्रवार शाम 5:00 बजे से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।दरअसल प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र की जांच को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए सरकार को फटकार लगाई ।