प्रतापगढ़: अंबेडकर जी पर टिप्पड़ी के विरोध में सपाइयों ने मीराभवन से अंबेडकर चौराहा तक किया पैदल मार्च
समाजवादी पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। शनिवार दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यालय मीराभवन से अम्बेडकर चौराहा तक पैदल मार्च किया गया, जहां बाबासाहेब की प्रतिमा के सामने धरना दिया गया।