कोठी महल: सोशल मीडिया पर बदनामी के आरोप से गरमाया मामला, नूरी खान सड़क पर उतरीं, SP कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा मांगी
उज्जैन में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट के विरोध में कांग्रेस नेत्री नूरी खान महिलाओं और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर गईं। मामला इतना बढ़ा कि प्रदर्शनकारी सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत पुलिस के सामने रखी। नूरी खान ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक और मानहानिकारक पोस्ट के जरिए उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया ज