बयाना: बयाना में निर्दलीय प्रत्याशी ने किया अनोखा प्रचार, सिर पर चप्पल लेकर निकले वार्ड 15 के निर्दलीय उम्मीदवार
राजस्थान में निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार चरम पर है। प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। भरतपुर जिले की बयाना नगरपालिका चुनाव में वार्ड 15 में निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार शर्मा अपने चुनाव चिन्ह 'चप्पल' को लेकर अनोखे अंदाज में प्रचार करते दिखे।