फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किया
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पता चला कि उसके पास एक अवैध पिस्टल व एक कारतूस है, जिसको उसने पाली के पहाड़ियों में झाड़ियां में छिपाकर रखा है, जिस पर अपराध शाखा की टीम ने आरोपी की निशानदेही पर पाली की पहाड़ी में पत्थर के नीचे से एक सफेद पॉलिथीन में लिपटी हुई एक देशी पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया गया