फरीदाबाद: फरीदाबाद नेहरू कॉलोनी में नाबालिग का शव नग्न अवस्था में मिला
फरीदाबाद की नेहरू कॉलोनी के जंगल से एक 17 वर्षीय किशोर का शव नग्न अवस्था में मिला है। मृतक के मुंह में उसकी खुद की कमीज ठूंसी हुई थी और हाथ-पैर उसकी अपनी ही पैंट से बंधे हुए थे। घटना की जानकारी बकरी चराने आए स्थानीय लोगों ने दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए।