डलमऊ: डलमऊ की रामलीला में गूंजे लक्ष्मण-परशुराम संवाद, कलाकारों ने दर्शकों का मन मोहा
डलमऊ कस्बे के चौरासी मोहल्ले में आयोजित 17 दिवसीय ऋषि रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा लक्ष्मण-परशुराम संवाद की लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और संवादों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ने के बाद परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवादों का मंचन देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। रामलीला देखने के