मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र में तमंचा के साथ रिल बनाने वाले युवक का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
विंध्याचल थाने के गएपुरा चौकी के अंतर्गत एक गांव में भोजपुरी गाने पर चाकू और तमंचे के साथ प्रदर्शन किया गया था। खेत में युवक का रिल बनाना उसे महंगा पड़ गया। बीती रात सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर विंध्याचल पुलिस ने। रिल बनाने में शामिल एक युवक को आज तमंचा के साथ गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई।