मिर्ज़ापुर: नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के ईओ जीलाल ने 6 वार्डो का किया निरीक्षण, लापरवाह कर्मचारियों का वेतन काटने का दिया निर्देश
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के ईओ जीलाल ने गुरुवार की सुबह मुख्य सफाई निरीक्षक के साथ 6 वार्डो का निरीक्षण किया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भटवा की पोखरी, रमईपट्टी, अनगढ़ सहित 6 वार्डो का निरीक्षण किया है। एक दिन पूर्व ही कमिश्नर द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए ईओ को निर्देश दिया गया था।