फरेंदा: कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत खरहरवां चौराहे के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, बड़ा हादसा टल गया
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत खरहरवां चौराहे के पास शुक्रवार सुबह को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ गिर गया और दो साइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोल्हुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।