फरेंदा: परसौनी टोला गुजरपुरवा में वर्ष 1996 के गाली-गलौज और मारपीट मामले में महिला को सुनाई गई एक दिन की सजा
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र की परसौनी टोला गुजरपुरवा निवासी कवलपाती को न्यायालय जे.एम. फरेन्दा ने एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा व 800 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 20 दिन का अतिरिक्त कारावास होगा। मामला वर्ष 1996 का है, जिसमें कवलपाती पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप था। इस सजा में पुलिस और अभियोजन टीम की अहम भूमिका रही।