बहेड़ी: बिहारीपुर गांव में चार वर्षीय मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्कर, शिकायत करने पर गाली-गलौज और गोली मारने की धमकी का आरोप
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुर निवासी कृष्ण पाल पुत्र बेचे सिंह के मुताबिक आज उसका चार वर्षीय बेटा निर्चल सिंह गांव में स्थित एक दुकान से चीज लेने जा रहा था आरोप है कि तभी गांव का रहने वाला 16 वर्षीय नाबालिग मोटरसाइकिल को तेज गति और लापरवाही से लहराते हुए चलाता हुआ आया और मासूम को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते मासूम के कई जगह गुम चोट आई है।