अयोध्या। जिला कारागार से फरार दो बंदियों की तलाश में जुटी एटीएस और एसटीएफ को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। शनिवार सुबह 9:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 जनवरी की रात जिला कारागार से फरार दोनों बंदियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब अन्य सुरक्षा इकाइयों की टीमों को भी खोजबीन में शामिल किया गया है।