मांट: मांट पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Sep 23, 2026 थाना मांट के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने नगला वैशला में रामू अग्रवाल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 'नगीना जबरदस्त' मार्का के 20 अदद देशी शराब के पट्टे (पऊये) बरामद किए गए हैं।