मुंगेर में बड़ी कार्रवाई! चोरी के 900 ग्राम सोने के जेवर बरामद, 3 चोर और 2 खरीदार गिरफ्तार
मुंगेर पुलिस ने हेमजापुर थाना क्षेत्र में 10 जून को हुई लाखों रुपये के जेवरात चोरी मामले का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन चोरों और चोरी के जेवर खरीदने वाले दो स्वर्णकारों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर करीब 900 ग्राम सोने के जेवर और 996 ग्राम चांदी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
#Munger #MungerNews #BiharNews #Hemjapur #CrimeNews #GoldTheft #PoliceAction #BreakingNews #MungerPolice #BiharPolice #HindiNews #NewsUpdate #JewelleryTheft #GoldRecovery #LatestNews
Munger, Munger | Jul 20, 2026