सलूणी ब्लॉक समिति पर बीजेपी का कब्जा, छाया देवी बनीं अध्यक्ष, मदन ठाकुर उपाध्यक्ष चुने गए
सुरेंद्र ठाकुर
सलूणी/चंबा 02 जुलाई
विकास खंड सलूणी की पंचायत समिति (BDC) पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है। वीरवार को हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
चुनाव परिणामों के अनुसार छाया देवी को पंचायत समिति का अध्यक्ष तथा मदन ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। परिणाम घोषित होते ही ब्लॉक कार्यालय परिसर में समर्थकों ने खुशी का इज़हार किया और विधायक डी. एस. ठाकुर के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। पूरे परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला।
DS Thakur
#Chamba #Salooni #BDC #BJP #ChhayaDevi #MadanThakur #HimachalPradesh #PanchayatSamiti #LocalElections #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Jul 2, 2026