जगदलपुर: दिगंबर मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज (ससंघ) पहुंचे जगदलपुर, जैन समाज और महापौर-सांसद ने की भव्य अगवानी
दिगंबर मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज जी (ससंघ) का जगदलपुर नगर आगमन हुआ जहां जैन समाज में उनके भव्य अगवानी की। इस अवसर पर जैन समाज की महिलाएं रंग बिरंगी वस्त्र धारण किए हुए और नृत्य करते हुए मुनि श्री की अगवानी की। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप और जगदलपुर निगम महापौर संजय पांडे ने भी मुनि श्री की अगवानी की।