जगदलपुर: परपा क्षेत्र के जीएडी कॉलोनी मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवती की मौत व युवक का इलाज जारी
परपा थाना क्षेत्र के जीएडी कॉलोनी मार्ग पर गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल युवती की मौत हो गई।