जगदलपुर: कलेक्टर हरीश एस ने जगदलपुर ब्लॉक के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, पाठ्य पुस्तक और मध्यान भोजन संचालन का लिया संज्ञान
जगदलपुर, 03 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के साथ गुरुवार को जगदलपुर विकासखण्ड के प्राथमिक शाला बाबूसेमरा, हाईस्कूल बाबूसेमरा सहित प्राथमिक शाला खम्हारगांव एवं माध्यमिक शाला खम्हारगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति, सभी शाला त्यागी एवं शाला अप्रवेशी बच्चों का दाखिला, पाठ्य पुस्तक एवं गण