शिवपुरी नगर: टीसी के बदले ₹2500 मांगने का आरोप, पीड़ित ने जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार
शिवपुरी शहर के बाल विनय स्कूल, कमलागंज के संचालक पर ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) देने के बदले 2500 रुपये की अवैध मांग करने का आरोप लगा है। इस संबंध में पीड़ित दिलीप प्रजापति ने आज मंगलवार दोपहर 12 बजे जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में बताया कि उनके पुत्र देवांश प्रजापति और पुत्री तनवी प्रजापति स्कूल में अध्ययनरत हैं।