अतर्रा: अतर्रा में भूरा यादव की स्कूल जाने के लिए सड़क की मांग को लेकर बच्चों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Atarra, Banda | Jul 23, 2026 स्कूल जाने के लिए सड़क की मांग को लेकर बच्चों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन भूरा यादव पुरवा के करीब दो दर्जन स्कूली बच्चों ने गुरुवार को अभिभावकों के साथ तहसील पहुंचकर सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बच्चों ने "सड़क नहीं तो स्कूल नहीं"और "पक्की सड़क नहीं तो गिट्टी-मोरम डलवा दो" के नारे लगाते हुए एसडीएम शैलेन्द्र कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा