तिजारा: तिजारा में भव्य धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना समारोह, श्रद्धालुओं ने लिया संयम और तप का संकल्प
Tijara, Alwar | Jul 29, 2026 श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र देहरा तिजारा की पावन धरा पर बुधवार दोपहर 3:00 बजे चातुर्मास कलश स्थापना समारोह श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने समारोह में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया और चातुर्मास के पावन अवसर पर संयम स्वाध्याय तप तथा धर्म आराधना का संकल्प लिया।