Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

ZEE5 से हटाई गई Diljit Dosanjh की 'Satluj'! फिल्म हटने पर पहली बार बोले दिलजीत

Balaghat, Balaghat | Jul 7, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट 
डायरिया रोको अभियान के तहत गांवों में हैंडपंपों का सुधार, पेयजल स्रोतों का किया गया क्लोरीनीकरण

डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) बालाघाट के उपखंड परसवाड़ा, बालाघाट, कटंगी एवं बैहर विकासखंड की टीमों द्वारा ग्राम लिंगा, चंदना, लामता, बुढ़ियागाँव, टेकाडी (क), चिचगाँव एवं बिरवा में पेयजल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान विभागीय अमले ने गांवों का भ्रमण कर खराब पड़े हैंडपंपों का सुधार कार्य कराया, जिससे ग्रामीणों को निर्बाध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही सुधारे गए हैंडपंपों सहित गांव के सभी हैंडपंपों में जर्मेक्स डालकर क्लोरीनीकरण किया गया। विभाग के अनुसार क्लोरीनीकरण से पानी में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं का नाश होता है, जिससे डायरिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों की आशंका कम होती है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए पानी को छानकर एवं ढककर रखने तथा स्वच्छता संबंधी सावधानियां अपनाने की अपील भी की गई।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी, हैंडपंपों का रखरखाव एवं क्लोरीनीकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। 

 #CMMadhyaPradesh  #minphemp  #JansamparkMP   #healthminmp

#बालाघाट डायरिया रोको अभियान के तहत गांवों में हैंडपंपों का सुधार, पेयजल स्रोतों का किया गया क्लोरीनीकरण डायरिया रोको अभियान के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) बालाघाट के उपखंड परसवाड़ा, बालाघाट, कटंगी एवं बैहर विकासखंड की टीमों द्वारा ग्राम लिंगा, चंदना, लामता, बुढ़ियागाँव, टेकाडी (क), चिचगाँव एवं बिरवा में पेयजल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभागीय अमले ने गांवों का भ्रमण कर खराब पड़े हैंडपंपों का सुधार कार्य कराया, जिससे ग्रामीणों को निर्बाध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही सुधारे गए हैंडपंपों सहित गांव के सभी हैंडपंपों में जर्मेक्स डालकर क्लोरीनीकरण किया गया। विभाग के अनुसार क्लोरीनीकरण से पानी में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं का नाश होता है, जिससे डायरिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों की आशंका कम होती है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए पानी को छानकर एवं ढककर रखने तथा स्वच्छता संबंधी सावधानियां अपनाने की अपील भी की गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने बताया कि डायरिया रोको अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में पेयजल स्रोतों की नियमित निगरानी, हैंडपंपों का रखरखाव एवं क्लोरीनीकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। #CMMadhyaPradesh #minphemp #JansamparkMP #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

#बालाघाट 
सीएम हेल्‍पलाइन की लंबित शिकायतों की कलेक्‍टर ने समक्ष में की सुनवाई
200 दिनों से अधिक की लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने मंगलवार 07 जुलाई को 200 दिनों से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी प्रकरणों का शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़ी शिकायतों की समक्ष में सुनवाई की गई। इस दौरान मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. परेश उपलप, सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन, खाद्य आपूर्ति अधिकारी संत कुमार भलावी, अन्‍य विभागीय अधिकारी एवं शिकायतकर्ता मौजूद थे।

                    सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने शिकायतकर्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बालाघाट तहसील निवासी शीतल रनगिरी की संबल योजना के तहत प्रसूति सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत पर जांच में सामने आया कि पोर्टल पर हितग्राही की जानकारी दर्ज नहीं होने से भुगतान लंबित है। इस पर कलेक्टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बालाघाट निवासी कुंवरलाल मुंजारे द्वारा नसबंदी ऑपरेशन के बाद प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। वहीं, किरनापुर निवासी अंशुल भीमटे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच रिपोर्ट नहीं मिलने की शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई है और शिकायत बंद करने की कार्रवाई की जा रही है।

                       खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से संबंधित मामलों में खैरलांजी तहसील के ग्राम भजियादण्‍ड निवासी अनुपचंद भगत की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी को तत्काल कार्यवाही कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 दिन पहले सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद अब तक गैस कनेक्शन नहीं मिला है। इसके अलावा बालाघाट निवासी गजेंद्र मोहरे की दो वर्षों से गैस कनेक्शन नहीं मिलने संबंधी शिकायत की भी समीक्षा की गई।

                             कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रकरण का निराकरण कर सीएम हेल्पलाइन शिकायत का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने स्पष्ट कहा कि लंबित शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए और सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #healthminmp  #foodsuppliesmp

#बालाघाट सीएम हेल्‍पलाइन की लंबित शिकायतों की कलेक्‍टर ने समक्ष में की सुनवाई 200 दिनों से अधिक की लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण के दिए निर्देश कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने मंगलवार 07 जुलाई को 200 दिनों से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी प्रकरणों का शीघ्र एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़ी शिकायतों की समक्ष में सुनवाई की गई। इस दौरान मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. परेश उपलप, सिविल सर्जन डॉ. निलय जैन, खाद्य आपूर्ति अधिकारी संत कुमार भलावी, अन्‍य विभागीय अधिकारी एवं शिकायतकर्ता मौजूद थे। सुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने शिकायतकर्ताओं एवं विभागीय अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बालाघाट तहसील निवासी शीतल रनगिरी की संबल योजना के तहत प्रसूति सहायता राशि नहीं मिलने की शिकायत पर जांच में सामने आया कि पोर्टल पर हितग्राही की जानकारी दर्ज नहीं होने से भुगतान लंबित है। इस पर कलेक्टर ने मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र भुगतान कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बालाघाट निवासी कुंवरलाल मुंजारे द्वारा नसबंदी ऑपरेशन के बाद प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। वहीं, किरनापुर निवासी अंशुल भीमटे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त जांच रिपोर्ट नहीं मिलने की शिकायत पर अधिकारियों ने बताया कि रिपोर्ट उपलब्ध करा दी गई है और शिकायत बंद करने की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से संबंधित मामलों में खैरलांजी तहसील के ग्राम भजियादण्‍ड निवासी अनुपचंद भगत की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत पर कलेक्टर ने खाद्य आपूर्ति अधिकारी को तत्काल कार्यवाही कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 दिन पहले सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद अब तक गैस कनेक्शन नहीं मिला है। इसके अलावा बालाघाट निवासी गजेंद्र मोहरे की दो वर्षों से गैस कनेक्शन नहीं मिलने संबंधी शिकायत की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर प्रकरण का निराकरण कर सीएम हेल्पलाइन शिकायत का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने स्पष्ट कहा कि लंबित शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए और सभी लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #foodsuppliesmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

#बालाघाट 
डायरिया रोको अभियान: पेयजल स्रोतों की शुद्धता और स्वच्छता से थमेगा डायरिया

जिले में जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग, बालाघाट द्वारा 'डायरिया रोको अभियान' प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यपालन यंत्री बी.एल. उइके के निर्देशन में पीएमयू समन्वयक शीतल मिश्रा, हरीश झा तथा ब्लॉक समन्वयक फनीश रंगारे ने विकासखंड बिरसा के ग्राम समनापुर एवं साल्हेवाड़ा का भ्रमण कर विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा गतिविधियों का संचालन किया।

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल स्रोतों के पानी की गुणवत्ता की जांच की। ग्रामीणों की उपस्थिति में पानी की रासायनिक शुद्धता का परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वयं एफटीके किट का उपयोग कर पानी की जांच करने की विधि भी सिखाई गई, ताकि वे दूषित पानी की पहचान कर सुरक्षित पेयजल का उपयोग कर सकें।

बरसात के मौसम में डायरिया एवं अन्य जलजनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएचई विभाग के हैंडपंप तकनीशियन द्वारा ग्राम समनापुर एवं साल्हेवाड़ा के सार्वजनिक हैंडपंपों तथा अन्य पेयजल स्रोतों में जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन की कार्रवाई की गई। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पेयजल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखें और स्वच्छ पानी का ही उपयोग करें।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को हाथ धोने के छह महत्वपूर्ण चरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भोजन बनाने एवं खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को हमेशा शुद्ध एवं ढका हुआ पानी पीने, जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गंदगी दिखाई देने पर तत्काल सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनसहभागिता, स्वच्छता और जागरूकता के माध्यम से ही डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #healthminmp  #minphemp

#बालाघाट डायरिया रोको अभियान: पेयजल स्रोतों की शुद्धता और स्वच्छता से थमेगा डायरिया जिले में जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं ग्रामीणों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग, बालाघाट द्वारा 'डायरिया रोको अभियान' प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यपालन यंत्री बी.एल. उइके के निर्देशन में पीएमयू समन्वयक शीतल मिश्रा, हरीश झा तथा ब्लॉक समन्वयक फनीश रंगारे ने विकासखंड बिरसा के ग्राम समनापुर एवं साल्हेवाड़ा का भ्रमण कर विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य सुरक्षा गतिविधियों का संचालन किया। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल स्रोतों के पानी की गुणवत्ता की जांच की। ग्रामीणों की उपस्थिति में पानी की रासायनिक शुद्धता का परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वयं एफटीके किट का उपयोग कर पानी की जांच करने की विधि भी सिखाई गई, ताकि वे दूषित पानी की पहचान कर सुरक्षित पेयजल का उपयोग कर सकें। बरसात के मौसम में डायरिया एवं अन्य जलजनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पीएचई विभाग के हैंडपंप तकनीशियन द्वारा ग्राम समनापुर एवं साल्हेवाड़ा के सार्वजनिक हैंडपंपों तथा अन्य पेयजल स्रोतों में जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन की कार्रवाई की गई। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि वे पेयजल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखें और स्वच्छ पानी का ही उपयोग करें। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को हाथ धोने के छह महत्वपूर्ण चरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भोजन बनाने एवं खाने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। अभियान के दौरान ग्रामीणों को हमेशा शुद्ध एवं ढका हुआ पानी पीने, जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की गंदगी दिखाई देने पर तत्काल सफाई करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनसहभागिता, स्वच्छता और जागरूकता के माध्यम से ही डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minphemp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

#बालाघाट 
महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक संपन्न,
कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश
कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति, शक्ति सदन, जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण, पुनर्वास तथा बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री डी.के. सुन्द्रियाल, वन स्टॉप सेंटर की प्रमुख रचना चौधरी सहित महिला एवं बाल विकास, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान शक्ति सदन के संचालन, लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पुनर्वास सेवाओं तथा आवश्यक संसाधनों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता, कानूनी एवं मनोसामाजिक परामर्श तथा पुनर्वास व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल तस्करी की रोकथाम, गुमशुदा एवं लापता बच्चों की खोज तथा बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने गुमशुदा बच्चों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल अधिकारों एवं महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभागों से महिला एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में समन्वित प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने, जनजागरूकता गतिविधियों का विस्तार करने तथा संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #mp_wcdmp

#बालाघाट महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय समितियों की संयुक्त बैठक संपन्न, कलेक्टर ने दिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति, शक्ति सदन, जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण, पुनर्वास तथा बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री डी.के. सुन्द्रियाल, वन स्टॉप सेंटर की प्रमुख रचना चौधरी सहित महिला एवं बाल विकास, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान शक्ति सदन के संचालन, लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पुनर्वास सेवाओं तथा आवश्यक संसाधनों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं के विरुद्ध हिंसा की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता, कानूनी एवं मनोसामाजिक परामर्श तथा पुनर्वास व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल तस्करी की रोकथाम, गुमशुदा एवं लापता बच्चों की खोज तथा बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं समयबद्ध कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने गुमशुदा बच्चों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मीना ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल अधिकारों एवं महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पूरी संवेदनशीलता, गंभीरता और तत्परता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस प्रकार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभागों से महिला एवं बाल सुरक्षा के क्षेत्र में समन्वित प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने, जनजागरूकता गतिविधियों का विस्तार करने तथा संवेदनशील मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mp_wcdmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 7, 2026

ZEE5 से हटाई गई Diljit Dosanjh की 'Satluj'! फिल्म हटने पर पहली बार बोले दिलजीत - Balaghat News