निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 71 प्रार्थना पत्रों में से 2 का मौके पर निस्तारण
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील सभागार में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 71 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 2 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।