किशनगंज: उद्घाटन के डेढ़ माह बाद हाई लेवल ब्रिज की दीवार गिरी, हादसा टला
जलवाड़ा गांव के पास पार्वती नदी पर बने हाई लेवल ब्रिज की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। खास बात यह है कि ब्रिज का उद्घाटन करीब डेढ़ माह पहले ही हुआ था। 28 जून को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वर्चुअल माध्यम से तथा बारां-झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह ने इसका उद्घाटन किया था।