कसडोल: नगर में पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपावली पर्व, अंचल में राउत नाच और गौरा-गौरी पूजन की रही धूम
देशभर के साथ कसडोल नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में प्रकाश पर्व दीपावली पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव की रौनक देखते ही बनी। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों, रंग-बिरंगी झालरों एवं आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया। शाम होते ही दीपों की रोशनी से पूरा नगर जगमगा उठा।