जहानाबाद: राजद ने शहर में विरोध मार्च निकाला, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका
शहर में दर्जन से अधिक राजद पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर में एक विरोध मार्च निकाला गया। साथ-साथ देश के गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। सदर विधायक सुदय यादव ने कहा कि सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के ऊपर में जो अभद्र टिप्पणी की है उसी के विरोध हम करते हैं।