जहानाबाद: अरवल मोड़ पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, चालक हुआ घायल
जहानाबाद के अरवल मोड़ पर कुत्ते को बचाने के चक्कर में एक ऑटो ने पलटी मार दी जिससे उक्त ऑटो सवार मलहचक निवासी चालक सुनील कुमार घायल हो गए।जिन्हे फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। घटना के वक्त वे अपने ऑटो को लेकर सवारी लाने काजीसराय जा रहे थे तभी यह घटना घटी।