जहानाबाद: नेर हाल्ट के पास भीड़ के कारण ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, घटना अधिक भीड़ के कारण हुई
जहानाबाद के नेर हाल्ट के पास ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे घटना स्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के निधावा गांव निवासी के आशीष कुमार थे।