जहानाबाद: अलबेला नगर में सिगरेट विवाद के बाद व्यक्ति की पिटाई से हत्या, पोस्टमार्टम जारी
जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलबेला नगर गांव में सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दिया गया। फिलहाल पुलिस और परिजनों के द्वारा बुधवार दिन में करीब 1 बजे शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल में लाया गया जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।