जहानाबाद: गोपालपुर गांव में विद्युत तार की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से हुआ घायल
गोपालपुर गांव में खेत में काम करने के दौरान एक किसान खेत से पार हो रहे 11 हजार केवीए के बिजली के तार के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे बुधवार दिन में करीब 11 बजे जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। इस संबंध में पीड़ित किसान विवेकानंद के परिजनों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा की बिजली विभाग की लापरवाही से घटना घटी।