लखीसराय: सूरजगढ़ा में ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, बाइक सवार पैक्स अध्यक्ष गंभीर रूप से जख्मी
सूरजगढ़ा अस्पताल चौक पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार अपराह्न 7:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर बाइक में टक्कर मारता फरार हो गया. हादसे में सलेमपुर पूर्वी पैक्स के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पुराना सलेमपुर निवासी मनोज यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए. उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. पैक्स अध्यक्ष बाइक से अपने घर जा रहे थे. पुलिस मामले की जानकारी ली.