भीलवाड़ा: जिला कलेक्टर ने वर्चुअल बैठक में समस्त जिला व उपखण्ड अधिकारियों को सफल क्रियान्विति के निर्देश दिए, 5 से 21 कार्यक्रम
भीलवाड़ा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में 5 जून से 21 जून 2026 तक “12 साल विश्वास के, विकास के एवं जनकल्याण के ” अभियान का आयोजन किया जा रहा है।जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने अभियान के सफल संचालन हेतु जिला स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद को नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद को सह नोडल अधिकारी नियुक्त किया।