चांडिल: सभापति सविता महतो ने युवा कल्याण,सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति के किए समीक्षात्मक बैठक
झारखंड विधानसभा स्थित युवा कल्याण,सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास समिति सभागार में सोमवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति एवं विधायक सविता महतो ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं,कार्यक्रमों एवं आगामी कार्ययोजनाओं की समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।