सूरजगढ़: उपनिदेशक ने सूरजगढ़ा में जनगणना 2027 कार्यों की समीक्षा की, डेटा संकलन कार्यों पर संतोष जताया
शनिवार को पटना से जनगणना उपनिदेशक संजीव कुमार साव ने सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय एवं नगर परिषद कार्यालय सूरजगढ़ा में जनगणना 2027 को लेकर संकलित किए गए डाटा की गहन जांच की. अपराह्न 1 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में उपनिदेशक द्वारा कार्यों की जांच की जा रही थी. जनगणना कार्य की गुणवत्ता और सटीकता बनाए रखने पर विशेष जोड़ दिया गया. BDO सहित अन्य मौजूद थे.